फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर आयुक्त ने किया सथरापुर प्लांट का निरीक्षण, एजेंसी ने मांगा मशीन लगाने के लिए समय

Mon, 16 Mar 2026 06:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। सितंबर माह में प्लांट का संचालन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने प्लांट का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने आला अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए इस प्लांट का समय पर शुरू होना जरूरी है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी पाथ्या ने मशीनरी की स्थापना के लिए नगर आयुक्त से दो सप्ताह का समय मांगा है। एजेंसी के प्रतिनिधियों का कहना है कि मशीनों को लगाने के तुरंत बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि तकनीकी खामियों को दूर कर संचालन शुरू किया जा सके। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय और एक्सईएन राजीव कुमार राठी को निर्देशित किया कि वे कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि तय समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी बाधाएं दूर हो जाएं। 

मुख्यमंत्री ने प्लांट जल्द शुरू करने के दिए थे निर्देश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दौरों के दौरान भी इस प्लांट को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब निगम प्रशासन की योजना सितंबर माह से प्लांट में कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण शुरू करने की है। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि प्लांट के शुरू होने से बरेली शहर में कूड़ा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा और स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें