फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह की सैर पर निकले नगर आयुक्त ने नालों में पटी देखी गंदगी, खुद फावड़ा चलाकर की सफाई

Tue, 29 Jul 2025 09:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य मंगलवार को सुबह-सुबह सैर पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने नाले-नालियों में गंदगी पटी देखी। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने खुद फावड़ा चलाकर नालियों को साफ भी किया। 

विज्ञापन
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंगलवार को सुबह-सुबह सैर पर निकले नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य नालों में पटी हुई गंदगी को देख स्टाफ पर बिफर गए। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह को नगर आयुक्त सिटी स्टेशन रोड पर टहल कदमी कर रहे थे। इसी दौरान महेशपुर अटरिया और कुंवरपुर वार्ड की तरफ चल दिए। इस दौरान उन्होंने देखा कि वार्ड में नाले नालियों की हालत बदतर बनी हुई है, वहां काफी समय से सफाई तक नहीं हुई है। वार्डों की नालियों को गोबर और मिट्टी से पाट दिया गया है। 

नगर आयुक्त ने खुद चलाया फावड़ा 
गंदगी को देख वह भड़के और उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह को भी कर्मचारियों के साथ मौके पर बुला लिया। नगर आयुक्त ने खफा होकर नालियों में फावड़े से सफाई करना शुरू कर दी। इसके बाद देखते ही देखते वहां लोग जमा हुए तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। डेयरी संचालकों के अलावा मकानों के साइड से गुजर रही नालियों को मिट्टी से पाटने की भी शिकायतें की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद नगर आयुक्त ने फावड़ा लेकर ही दोनों वार्डों को के नाले नालियों को देख खुद फावड़े से सफाई। इस दौरान कर्मचारी ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं रूके और फिर उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी ने भी फावड़ा लेकर सफाई शुरू कर दी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस, तीन दिन में दें रिपोर्ट
सफाई व्यवस्था से खफ हुए नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानू प्रकाश को नोटिस दिया है। इसमें कहा है कि आजमनगर वार्ड में सीवरेज की समस्या का निस्तारण करने, वहां की नालियों की सफाई व्यवस्था के साथ शहर में जिन भी इलाकों में नाले नालियां चोक हैं। उन्हें साफ करायें। तीन दिन तक साफ सफाई पर नजर रख रिपोर्ट देने के लिए निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें