फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुंबई की ट्रेनें फुल, तीन माह तक कन्फर्म टिकट नहीं

Wed, 10 Apr 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अगले माह से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इससे पहले बरेली होते हुए मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। यहां से मुंबई के लिए रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल दो ही साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इनमें रिकॉर्डतोड़ वेटिंग है। बरेली-लोकामान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में तीन माह तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का भी यही हाल है। कई तारीखों में इन ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। परेशान यात्रियों ने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

14314 बरेली-लोकामान्य तिलक टर्मिनल का संचालन प्रत्येक शनिवार और 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक मंगलवार हो होता है। 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल प्रत्येक शुक्रवार और 22975 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलती है। इनकी ऑक्यूपेंसी औसतन 210 फीसदी के आसपास पहुंच गई है। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में जून के अंत तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। रामनगर-बांद्रा टर्मिनल में तत्काल कोटे से भी यात्रियों को वेटिंग टिकट ही मिल रहे हैं।
इस समर सीजन में बरेली होते हुए अप-डाउन आठ समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। बीकानेर-दरभंगा के बीच एक विशेष ट्रेन की समयसारणी जारी हो चुकी है। इसमें बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। मुंबई के लिए विशेष ट्रेन नहीं मिली तो यात्रियों को इस बार काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बरेली से दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों के संचालन की लंबे समय से मांग की जा रही है। मंत्री और सांसद भी इसके लिए प्रस्ताव दे चुके हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन एक की जगह सप्ताह में तीन दिन किए जाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। रैक उपलब्ध न होने से मामला फंसा हुआ है। रामनगर-बांद्रा टर्मिनल के विस्तार का प्रस्ताव भी बोर्ड स्तर पर फंसा हुआ है। बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस और लखनऊ-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के संचालन की तैयारियां भी काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं।
दक्षिण भारत के लिए नियमित ट्रेन का संचालन व रामनगर-बांद्रा टर्मिनल का विस्तार प्रस्तावित है। समर सीजन के दौरान टिकटों की मांग बढ़ जाती है। इस दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें