फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं हुआ चांद का दीदार, कल मनाई जाएगी ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उम्मीद थी मंगलवार को चांद दिखेगा और बुधवार को ईद होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तमाम कयासों और अटकलों के बीच लोग ईद का चांद देखने के लिए मंगलवार की शाम को खुली जगहों, घर की छतों पर एकत्र हुए थे। खानकाहों और दरगाहों पर खास तौर पर रौनक रही।
विज्ञापन

रात में दरगाह आला हजरत स्थित मरकज अहले सुन्नत से काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) के एलान के अनुसार 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। मरकज के मुफ्ती अब्दुर्रहमान नश्तर फारूकी ने असजद मियां के हवाले से बताया कि बरेली में 29 रमजान मंगलवार को माह-ए-शव्वाल (ईद) का चांद नजर नहीं आया है और मुल्क के दूसरे शहरों से भी कोई खबर नहीं आई है। लिहाजा 10 अप्रैल को रमजान के चांद की 30 तारीख है और 11 अप्रैल को शव्वाल की पहली तारीख होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें