फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली से अब बड़े विमान से मुंबई-बंगलूरू की उड़ान शुरू, ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

Sun, 02 Nov 2025 11:59 AM IST
मुकेश कुमार रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली हवाई अड्डे से 180 सीटर एयरक्राफ्ट की जगह अब 232 सीटर एयर बस ए-321 की उड़ान शुरू हो गई है। ये दोनों उड़ानें बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच होंगी। इससे अब ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच अब ज्यादा यात्री हवाई यात्रा कर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों हवाई रूटों पर 180 सीटर एयरक्राफ्ट के स्थान पर 232 सीटर एयर बस ए-321 की उड़ान शुरू कर दी है। इस नए विमान में 52 सीटें ज्यादा हैं। नया विमान ज्यादा सुविधाजनक भी है। अब यात्री 10 के बजाय 15 किलो तक लगेज ले जा सकते हैं। दोनों हवाई रूटों पर इन दिनों सौ फीसदी एयर ट्रैफिक मिल रहा है। लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए ही एयरलाइंस ने यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस देशभर में घरेलू उड़ानों के लिए 232 सीटर एयर बस ए-321 की सेवा लेती है। बरेली में यह पहला मौका है जब इस विमान की उड़ान शुरू की गई है। दोनों रूटों पर एयर ट्रैफिक बढ़ने से उत्साहित एयरलाइंस उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। फिलहाल, सप्ताह में चार दिन मुंबई और तीन दिन बंगलूरू के लिए उड़ान हो रही है। 

नए रूटों पर उड़ान शुरू करने पर हो रहा विचार 
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि बरेली से कई नए रूटों पर उड़ान शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। यहां काफी संभावनाएं हैं। हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


नोएडा-बरेली-लखनऊ और बरेली-कुशीनगर की उड़ान शुरू करने की दिशा में सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। नए साल में ये उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। नई उड़ान के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एयर इंडिया एक्सप्रेस से अनुबंध भी हो चुका है।

विज्ञापन

बरेली-नवी मुंबई के लिए भी शुरू होगी उड़ान
बरेली-मुंबई के बीच फिलहाल सप्ताह में चार दिन उड़ान होती है। इस रूट पर एयर ट्रैफिक सौ फीसदी से ज्यादा है। ऐसे में विमानपत्तन प्राधिकरण बरेली-नवी मुंबई के बीच नियमित उड़ान शुरू करने के लिए विमान कंपनियों से वार्ता कर रहा है। इस रूट पर उड़ान शुरू करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ ही दो और विमानन कंपनियों से वार्ता अंतिम चरण में है। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट के लिए भी औपचारिकताओं को लगभग पूरा किया जा चुका है।

180 सीटर एयरक्राफ्ट के स्थान पर 232 सीटर एयर बस की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अब ज्यादा यात्री हवाई सफर कर रहे हैं। दोनों रूटों पर फ्लाइट फुल होकर चल रही हैं। नई उड़ान के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस से अनुबंध अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में कई रूटों पर नई उड़ानें शुरू होंगी। हवाई अड्डे पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।- अवधेश अग्रवाल, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें