फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूल फांक रहीं 14 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के विकास के नाम पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने करोड़ों रुपये खपा दिए। ऐसी जगहों पर प्रोजेक्ट तैयार कर दिए, जहां उनकी जरूरत ही नहीं थी। शहर में 14 करोड़ रुपये की लागत से चार मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई हैं। बीते डेढ़ साल से इनमें से तीन बंद पड़ी हैं। सिर्फ घंटाघर की पार्किंग संचालित हो रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कंपनी ने घंटाघर, संजय कम्युनिटी हॉल, गांधी और डीडीपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया है। इनके निर्माण के बाद हालत यह है कि कोई भी फर्म इनके संचालन का ठेका लेने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा, स्मार्ट सिटी के अधिकारी घंटाघर की पार्किंग को खुद चलवा रहे हैं। बाकी बंद पड़ी हैं। शहर के लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग वहां बना दी, जहां इसकी जरूरत ही नहीं थी। संजय कम्युनिटी हॉल में पार्किंग बनाने का उद्देश्य समझ से परे है। गांधी उद्यान में अधिकतर लोग बाइक से आते हैं। आस-पास स्थित अस्पतालों में आने वाले लोग हॉस्पिटल के बाहर कार पार्क करते हैं। ऐसे में यहां भी पार्किंग का औचित्य नहीं। डीडीपुरम पार्किंग का भी यही हाल है। मुंशीनगर के नवजोत का कहना है कि पटेल चौक या श्यामगंज बाजार के आसपास अगर मल्टीलेवल पार्किंग होती तो कामयाब रहती।


महादेव पुल बनने के बाद कम हो गया गाड़ियों का आना-जाना
घंटाघर पर बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग में 84 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। यह बिजली से चलती है। बिजली जाने पर इस जनरेटर से चलाया जाता है। संविदा पर तैनात कर्मचारी मोहम्मद अजहर ने बताया कि पिछले तीन महीने से कभी भी पार्किंग पूरी नहीं भर पाई। दिन में 30-40 गाड़ियों से ज्यादा नहीं आतीं। दो घंटे के 50 रुपये व पूरे दिन के सौ रुपये लिए जाते हैं। जब से महादेव पुल बना है, गाड़ियों की संख्या और कम हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें