फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो सौ रुपये के विवाद में जिला पंचायत सदस्य के भाई ने वृद्धा को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर इलाके में जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव के भाई अक्षय ने महज दो सौ रुपयों के विवाद में वृद्धा को गोली मार दी। गोली वृद्धा के जबड़े में फंस गई है। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, जिपं सदस्य को थाने में बैठाया तो रात में ही उसके भाई ने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पहले भी लोगों पर हमले कर चुका है।
विज्ञापन

विश्वनाथपुरम कॉलोनी निवासी नत्थूलाल गोस्वामी के भतीजे विनीत की घर के पास ही मोबाइल फोन की दुकान है। जिपं सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव भी वहीं रहते हैं। सत्येंद्र के भाई अक्षय श्रीवास्तव ने विनीत से पुराना मोबाइल फोन लिया था। इसके दो सौ रुपये अक्षय ने नहीं दिए थे। मंगलवार को विनीत ने उससे रुपये मांग लिए। तब अक्षय विनीत से गाली-गलौज करने लगा। दोनों में मारपीट हो गई। हंगामा होता देखकर नत्थूलाल की पत्नी कमला देवी (66) बीचबचाव करने पहुंच गईं। तभी अक्षय ने अपने रिवाल्वर से उनको गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सतेंद्र को हिरासत में ले लिया।

सपाइयों ने जताई नाराजगी
सतेंद्र को पकड़ने की सूचना मिली तो सपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी समेत कई नेता सुभाषनगर थाने पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर सतीश कुमार से नाराजगी जताई। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करें। सत्येंद्र की गलती नहीं है। इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया कि आरोपी पर दबाव बनाने के लिए सतेंद्र को बुलाया है। रात नौ बजे के करीब आरोपी अक्षय ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

अक्षय ने फैला रखा है आतंक, पंजाब पुलिस ने मारा था छापा
जिपं सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव के भाई अक्षय ने इलाके में दहशत फैला रखी है। वह इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए चर्चित है। वृद्धा कमला देवी उसे डांट रही थीं, जिसकी वजह से वह आपा खो बैठा और उन पर फायर कर दिया।
तस्करी में शामिल था सपा नेता का साला
पिछले साल पंजाब पुलिस ने अफीम के साथ तीन तस्करों को पकड़ा था, इनमें सपा के जिपं सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव का साला रवि श्रीवास्तव भी शामिल था। पंजाब पुलिस ने तब सपा नेता के घर दबिश दी थी। सतेंद्र भमोरा के बिलौरा गांव के निवासी हैं और करगैना क्षेत्र में रहते हैं। वह वार्ड 42 के जिला पंचायत सदस्य हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें