फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीआई बाजार में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छावनी परिषद कार्यालय स्थित नेहरू सभागार में बुधवार को अध्यक्ष ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान बीआई बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत दीवार चित्रण व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को सुदृढ़ करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 20 टीपीडी क्षमता के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा गया। छावनी क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास के लिए नालों की मरम्मत, सड़कों के सुधार, पेंटिंग कार्य एवं विभिन्न ई-टेंडर प्रस्तावों पर विचार किया गया।
जर्जर सुलभ कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण एवं स्थल समतलीकरण, हरित क्षेत्र विकास से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। जनहित से जुड़े निर्णयों में छावनी अस्पताल एवं विद्यालयों के लिए एसी, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद, अस्पताल प्रशासक की नियुक्ति, कर्मचारियों के लिए एसीपी योजना के तहत लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव शामिल रहे।
विज्ञापन

वर्षा जल संचयन के लिए तालाब निर्माण, कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन अध्ययन, प्लास्टिक अपशिष्ट से पावर ब्लॉक निर्माण इकाई की स्थापना व पीएनजी नेटवर्क को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन, नामित सदस्य डॉ. वैभव जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें