फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर बनकर चलेगी मुगलसराय एक्सप्रेस

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

बरेली से आलमबाग के बीच 27 स्टेशनों के यात्रियों को होगा फायदा

बरेली। बरेली जंक्शन से शाम को पांच बजे चलने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस अब आलमबाग तक पैसेंजर बनकर चलेगी। यह संकेत मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने दिए हैं। जल्द ही टाइम टेबल आने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले जंक्शन से बरेली प्रयागराज पैसेंजर और बरेली सहारनपुर पैैसेंजर ट्रेनें चल रही थीं। सुबह प्रयागराज पैैसेंजर जाने के बाद लखनऊ के लिए दिनभर छोटे स्टेशन के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर थी।
अब रेलवे ने बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को लखनऊ के आलमबाग स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का निर्णय लिया है, जिससे शाम के वक्त में भी छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों के लिए ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। अभी ट्रेन चलने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। गौरतलब है कि बरेली से आलमबाग (लखनऊ) तक छोटे-बड़े कुल 27 स्टेशन हैं, जिन पर यह ट्रेन नई समय सारिणी के हिसाब से रुका करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें