लखनऊ में 19 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए तैयार बरेली के 263 प्रस्तावों में सर्वाधिक लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) शामिल हैं। 138 उद्यमियों ने 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे अब तक 6,084 लोगों को रोजगार मिलने का दावा है।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के मुताबिक पशुपालन के तीन, गन्ना विभाग का एक, सहकारिता के तीन, डेयरी के छह, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के तीन, आबकारी के तीन, मेडिकल एजुकेशन के सात, एमएसएमई के 138, खाद्य आपूर्ति का एक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि का एक, वन विभाग के चार, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स के पांच, उच्च शिक्षा के दो, हॉर्टिकल्चर के 30, हाउसिंग के 23, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का एक, मेडिकल एवं हेल्थ के दो, टेक्निकल एजुकेशन के 11, टूरिज्म के 13 सहित छह अन्य निवेश प्रस्ताव जीबीसी के लिए तैयार हैं।
बता दें कि लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अभी किसी निवेशक को आमंत्रित नहीं किया गया है। अब तिथि घोषित होने के बाद अधिकारियों को निवेशकों को बुलाने के लिए दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। लिहाजा, बड़े निवेशकों की सूची तैयार हो रही है।