फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एमएसएसी केमिस्ट्री और मैथ की काउंसलिंग कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले चरण में प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थी भी कर सकेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमएससी केमिस्ट्री और मैथ पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम शनिवार को जारी हो गया। पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया से वंचित और दूसरे चरण में आवेदन करने वाले विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।
एमएससी (केमिस्ट्री) फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जनरल श्रेणी की एक, ओबीसी की तीन, एससी की चार, एसटी की एक सीट रिक्त है। नौ सितंबर को सुबह दस बजे से एससी, एसटी, ओबीसी, फिजिकल डिसेबिलिटी और दोपहर 2.30 बजे से जनरल श्रेणी के लिए काउंसलिंग होगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी की सीटों पर अगर कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचेगा, तो उस पर अनारक्षित श्रेणी के विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज समेत विवि के वित्त अधिकारी के नाम से 27,050 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एमएससी (मैथ) के दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया नौ सितंबर को सुबह दस बजे से होगी। विभागाध्यक्ष द्वारा जारी कार्यक्रम में मेरिट के आधार पर प्रवेश किए जाने की जानकारी दी गई है। विद्यार्थियों को 17,050 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट साथ लेकर काउंसलिंग में आना होगा। अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें