बरेली। शादी के बाद घर ही जिसका जीवन बन जाए, परिवार के प्रति समर्पण ही जिसकी सभी योग्यताओं का पैमाना। ऐसी महिलाओं को अमर उजाला उनके घर के आंगन से उनके ही परिवार के साथ मिसेज बरेली के स्टेज तक लेकर आया। शनिवार को जब ये महिलाएं ‘ फैशन का है ये जलवा ...’ की धुन पर रैंप वॉक कर रही थीं, निर्णायकों को अपनी रुचियां बता रहीं थी तो उनके अंदर कोई बेटी, मां, पत्नी या बहू न होकर एक स्त्री का व्यक्तित्व बोल रहा था। पहली बार स्टेज पर उतरीं इन महिलाओं को जब इनके पति ने अपने फोन के कैमरे में कैद किया और बच्चे ताली बजाकर उत्साह बढ़ाने लगे तो ये पल उनके लिए दुनिया जीतने जैसा था। मिसेज बरेली के ताज के लिए प्रतियोगिता में शामिल होने आईं महिलाओं के साथ उनके पति और बच्चे ही नहीं मां, पापा, सास, नंद, देवर और पड़ोस की आंटियां भी आईं। सब अमर उजाला का आभार जताती रहीं, उनके चेहरे की मुस्कुराहट बता रही थी कि ये यादगार पल उनकी आने वाली जिंदगी के लिए एक गेम चेंजर मूमेंट है।
सास ने बढ़ाया उत्साह, बच्चों ने मेकअप किया
मिसेज बरेली में शामिल होने आईं महिलाओं की कांप्टीशन में भाग लेने के लिए खुद को और परिवार को राजी करने की कहानी भी दिलचस्प है। 1988 से अमर उजाला की पाठक 52 वर्षीय मंजू रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में आने के लिए उनके बेटे अक्षत ने ही उनका मेकअप किया। सुरेश शर्मा नगर की ऊषा और राजेंद्र नगर की आशा समधिन हैं, दोनों बेटी रंजीता का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में आईं। मॉडल टाउन से आईं अनीत कौर बोलीं कि 42 साल की उम्र में स्टेज पर जाकर परफार्म करना हमारे लिए बहुत मुश्किल काम था, बच्चों और पति ने सपोर्ट किया और अमर उजाला ने हमें सहजता दी इसलिए ही हम आज ये पल अपने लिए जी पाए। आरती एन्क्लेव से आईं दिव्या गुप्ता बोलीं कि सास और बच्चों के सपोर्ट से प्रतियोगिता में शामिल हुईं।
इन्होंने जीता जहां
आयु वर्ग 18- 35
मिसेज बरेली नेहा जौहरी
मिसेज नेचुरल ब्यूटी अंकिता सक्सेना
मिसेज परफेक्ट स्किन जैनब बिलाल अली
मिसेज कांफिटेंड रजनी गुप्ता
मिसेज बोल्ड एंड ब्यूटीफुल शालिनी राठौरा
मिसेज अटैक्टिव पारुल गुप्ता
मिसेज फैशनेस्टिक प्रियंका अरोरा
बेस्ट पोज दिव्या गुप्ता
बेस्ट वॉक निधि सक्सेना
मिसेज विवेसियस अंशु अरोरा
मिसेज एलिगेंट शुभ्रा त्रिवेदी
मिसेज लवली मेधा चौधरी
मिसेज ब्रेनी चंदन सक्सेना
मिसेज ब्यूटीफुल प्रियंका हूजा
मिसेज ब्यूटी विद ब्रेन नेहा जौहरी
मिसेज फोटोजेनिक ज्योति सिंह
मिसेज इंटलेक्चुअल रेखा यादव
मिसेज पर्सनैलिटी आरती माथुर
बेस्ट स्माइल सुगंधा जौहरी
मिसेज टैलेंटेड प्रगति शर्मा
मिसेज एंर्जेटिक गुंजन गौड़
आयु वर्ग 35-60
मिसेज बरेली मीना अग्रवाल
मिसेज नेचुरल ब्यूटी सुनीता देवी
मिसेज परफेक्ट स्किन सीमा क्षेत्री
मिसेज कांफिटेंड संतोष
मिसेज बोल्ड एंड ब्यूटीफुल रेनू गुप्ता
मिसेज अटैक्टिव सीमा भटनागर
मिसेज फैशनेस्टिक मीना अग्रवाल
बेस्ट पोज ममता चौहान
बेस्ट वॉक शशि वर्मा
मिसेज विवेसियस मंजुषा श्रीवास्तव
मिसेज एलिगेंट हनी ओवरॉय
मिसेज ब्रेनी स्वास्ति जायसवाल
मिसेज ब्यूटीफुल प्रीति अनिल
मिसेज ब्यूटी विद ब्रेन अनीत कौर
मिसेज फोटोजेनिक सुधा शर्मा
मिसेज इंटलेक्चुअल स्वाति राज
मिसेज पर्सनैलिटी बीना दुदेजा
बेस्ट स्माइल रीना रानी
मिसेज टैलेंटेड बीना
मिसेज एंर्जेटिक तेजेंद्र कौर
हमारे सह आयोजक
अमर उजाला मिसेज बरेली प्रतियोगिता का निर्णय रुहेलखंड विश्वविद्यालय की असिसटेंट प्रोफेसर सारिका सिंह और असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. मंजुला ने किया। प्रतियोगिता के सह आयोजक बीएल एग्रो, फॉक्सवेगन, रुहेलखंड ऑटोमोबाइल्स, कपिश ज्वैलर्स, संजय इंटरप्राइजेज, शील किशन हान्डा और रेनॉल्ट रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रुहेलखंड ऑटो मोबाइल्स के नवनीत अग्रवाल, बीएल एग्रो की रागिनी खंडेलवाल, स्वाति खंडेलवाल और एनएन सिंह, कपिश ज्वैर्ल्स के मुकेश शर्मा, वासू नाथ त्रिपाठी, अंकुश सहगल और विवेक रस्तोगी मौजूद रहे।