फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के श्रीकांत सिंह बने मिस्टर यूपी

Mon, 30 Nov 2015 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (डीबीबीएफए) की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग की मिस्टर यूपी प्रतियोगिता 2015 का खिताब मेरठ के श्रीकांत सिंह को मिला। 80 किलोग्राम भार वर्ग में अपने शरीर के तमाम एंगल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उन्हाेंने 126 बॉडी बिल्डरों को पछाड़ दिया। अलग- अलग भार वर्ग में आठ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रथम स्थान मिला। ये सभी अब सैफई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में यूपी की ओर से भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित मिस्टर यूपी 2015 में मुख्य अतिथि आईजी वीएस मीणा, एटा के जिला जज केके शर्मा व इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. उमेश गौतम शामिल रहे। 55 किलोग्राम भार से लेकर 85 किलोग्राम भार के युवाआें ने इसमें भाग लिया। संगीत की धुन पर अपने ट्राईसेप, बाईसेप, थाई और चेस्ट का प्रदर्शन करने वाले सबसे कुशल बॉडी बिल्डर को चुना गया। पुरस्कार वितरण मारिया डे के एमडी शकील कुरैशी की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में डिस्ट्रिक बीबीएफ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, उपाध्यक्ष वसीम हुसैन, महेश शर्मा, अकरम बेग व अन्य का सहयोग रहा।

ये रहे विजेता
भार वर्ग    नाम            शहर
0- 55    प्रमोद खन्ना    वाराणसी
55- 60    मो. कमर    बरेली
60- 65    प्रदीप कुमार    कानपुर
65- 70    भूपेंद्र सिंह    गाजियाबाद
70- 75    मनीष यादव    मेरठ
75- 80    रोहन सिंह    वाराणसी
80- 85    श्रीकांत सिंह    मेरठ
85+        मनीष गुप्ता        मेरठ

ये रहे निर्णायक
वाराणसी के विनोद शर्मा, सउद हसन, विश्वास राव, सूरज चौधरी, इलाहाबाद के तौकीर अहमद, लखनऊ के आसिर आगा, साजिद, कानपुर के विवेक सहगल।

राजेंद्र घिल्डियाल बने बीबीएफ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष
जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल को उत्तर प्रदेश बीबीएफ एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह घोषणा यूपी बीबीएफ के अध्यक्ष विश्वास राव व महासचिव विनोद शर्मा ने कार्यक्र म में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें