फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायकों के मतदान केंद्रों पर 55 फीसदी से कम वोट

Fri, 01 Dec 2017 01:48 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली दौरे में भाजपा के दिग्गजों को अपना बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन इसके बाद भी चुनाव में कम वोटिंग हुई। भाजपा के गढ़ों में भी मतदाता लोकसभा-विधानसभा चुनाव की तरह वोट डालने नहीं निकले। सांसद और विधायक अपने मतदान केंद्रों पर जहां उन्होेंने अपना वोट डाला, वहां 55 फीसदी वोटिंग भी नहीं करा पाए। 
केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के मतदान केंद्र बृजभूषणलाल सरस्वती विद्या मंदिर (बीबीएल) बूथ के मंदिर कक्ष एक में 41.9, दो में 53.7, तीन में 47.9, चार में 34.87, पांच में 57.35 और कक्ष छह में 57.9 फीसदी ही वोट पड़े। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के मतदान केंद्र विष्णु बाल सदन कालीबाड़ी में तीन बूथों पर क्रमश: 45.04 फीसदी, 46.12 फीसदी और 40.22 फीसदी वोट पड़े। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के मतदान केंद्र एमबी इंटर कालेज के ब्लॉक एक में 30.60 फीसदी, ब्लॉक दो में 47.05, ब्लॉक तीन में 40.22, ब्लॉक चार में 36.33, ब्लॉक पांच में 32.6 और ब्लॉक छह में 35.20 फीसदी वोट पड़े। शहर विधायक अपने मतदान केंद्र पर वोट डलवाने में काफी पीछे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य के मतदान केंद्र महावीर प्रसाद इंटर कालेज भूड़ के बूथ चार पर 41.99 फीसदी, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल के मतदान केंद्र सनातन धर्मशाला बजरिया मोतीलाल के दो बूथों पर 52.65 और 53.17 फीसदी और फरीदपुर विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल के मतदान केंद्र वुडरो स्कूल के दो बूथों पर 42.83 और 42.70 फीसदी वोट ही पड़े।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें