फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांसद राहुल गांधी और ओवैसी कोर्ट में नहीं हुए पेश, दूसरा समन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला जज न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के लिए सांसद राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी पेश नहीं हुए। उन्होंने कोर्ट की ओर से भेजे गए समन का जवाब भी नहीं दिया। इस पर अदालत ने फाइल को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो में स्थानांतरित करते हुए राहुल गांधी काे 18 और असदुद्दीन ओवैसी को 19 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

दोनों नेताओं को दूसरा समन जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बयान दिया गया था। इस मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने एमपी-एमएलए कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद जिला जज न्यायालय में अपील की थी। न्यायालय ने अर्जी को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी को सात जनवरी को सुनवाई के लिए पेश होने का आदेश दिया था।
वहीं, संसद में सांसद पद की शपथ लेने के बाद जय फलस्तीन का नारा लगाने के मामले में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ जिला जज न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की गई थी। इसे भी न्यायालय ने स्वीकार करते हुए ओवैसी को सात जनवरी को हाजिर होने का आदेश दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें