फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभी बरेली नहीं आएंगे सांसद चंद्रशेखर, आजाद समाज पार्टी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन टला; जानें वजह

Sat, 16 Aug 2025 06:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर का कार्यक्रम टल गया है। 17 अगस्त को संजय गांधी कम्यूनिटी हाल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन होना था, लेकिन उर्स के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आजाद समाज पार्टी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन शहर के संजय गांधी कम्यूनिटी हाल में नहीं होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद शिरकत करने वाले थे। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कार्यक्रम के लिए अनुमति देने की मांग की थी,  लेकिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 18 अगस्त से शुरू हो रहे आला हजरत के उर्स के कारण पुलिस प्रशासन ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को रद्द करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को बात कर कार्यक्रम को रद्द करने के लिए राजी कर लिया। किसी अन्य तारीख को सम्मेलन किया जाएगा। बता दें कि यह कार्यक्रम में 17 अगस्त को प्रस्तावित था। 

भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू ने कहा कि बरेली में 18 अगस्त से उर्स शुरू हो रहा है। उर्स की तैयारी शुरू होने के कारण पुलिस प्रशासन ने प्रबुद्धजन सम्मेलन रद्द करने का अनुरोध किया था। पुलिस प्रशासन की बात मानते हुए 17 अगस्त को संजय गांधी कम्युनिटी हाल में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब विचार विमर्श कर नई तारीख पर सम्मेलन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें