फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: भाजपा सरकार पर बरसे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- यूपी में धर्म नहीं, जनता खतरे में है

Wed, 30 Sep 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को बरेली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म नहीं, जनता खतरे में है।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद चुनावी महारैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। आजाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कर्मियों के मानदेय, कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों जैसे मुद्दों पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस का केंद्र जनता की मूलभूत जरूरतें होनी चाहिए। सत्ता का उद्देश्य सरकारी संस्थाओं को मजबूत करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म खतरे में नहीं है। जनता खतरे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य पर सवाल
चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति तभी बदलेगी, जब सत्ता और प्रशासन में बैठे लोगों के बच्चों का भविष्य भी इन्हीं स्कूलों से जुड़ेगा। आजाद ने सवाल उठाया कि जब नीति बनाने वालों के बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे, तो इन संस्थानों को बेहतर बनाने की जवाबदेही कैसे बनेगी। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर भी सरकार को घेरा। आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जनता का अधिकार है, कोई एहसान नहीं। इससे पहले चंद्रशेखर आजाद ने एक मैरिज लॉन में जनसभा को संबोधित किया। इसमें हजारों कार्यकर्ता जुटे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें