फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार को बना लिया आईपीएल सट्टे का अड्डा  

Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
चलती कार को बना लिया आईपीएल सट्टे का अड्डा - फोटो : Moving car made IPL betting station
विज्ञापन
आईपीएल क्रिकेट के पुणे वारियर्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर करीब 90 लाख का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले सटोरियों को मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिद्धू ने पकड़ लिया। स्टेडियम रोड पर वैगनआर कार के अंदर से मोबाइल पर क्रिकेट पर दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन सटोरियों को पकड़ लिया। जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस ने पांच मोबाइल, 37300 रुपये, दो बाइक और कार को जब्त किया है। सटोरियों को बारादरी पुलिस ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के मुताबिक स्टेशन रोड पर वैगनआर और आई -20 कार में तीन-तीन लोग मोबाइल पर क्रिकेट मैच का सट्टा लगा रहे थे। कारों के दरवाजे खुले हुए थे। पुलिस को देखकर सटोरिये भागने लगे। पुलिस ने तीन को मौके से पकड़ा, जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। कार की तलाशी में सटोरियों की डायरी में दांव की लिखी पर्चियां मिली हैं। पुलिस दीपक अरोड़ा उर्फ सोनू अरोड़ा पिता राजकुमार अरोड़ा निवासी माधोबाड़ी की तलाशी में करीब 20 हजार और प्रदीप गुप्ता निवासी कस्बा कलान परोर तिराहा बदायूं से 6 हजार 350 रुपया मिला है। सचिन भसीन निवासी राजेंद्र नगर  की तलाशी में मोबाइल और 10 हजार 20 रुपया बरामद किया। पूछताछ के बाद फरार बदमाशों की पहचान गौरव अहुजा निवासी माडल टाउन, सुनील अरोड़ा निवासी सिटी हार्ट कॉलोनी और राजेश के रूप में हुई है।   
डिब्बा मतलब बुकी, एजेंट को कहते हैं पंटर 
सटोरिये प्रदीप ने पुलिस के सामने क्रिकेट सट्टे के कोर्ड वर्ड खोलते हुए बताया कि सट्टा लगाने वाले व्यक्ति को लाइन कहा जाता है। यह व्यक्ति एजेंट जिसका कोड नाम पंटर होता है। उसके जरिये बुकी से संपर्क करता है। बुकी को सट्टा की भाषा में डिब्बा कहा जाता है। एजेंट को दांव लगवाने के लिए पेशगी देकर खाता खुलवाना पड़ता है। सट्टे के भाव को डिब्बे की आवाज बोला जाता है। आईपीएल क्रिकेट में सट्टेबाज 20 ओवर को लंबी पारी, दस ओवर को सेशन और छह ओवर तक सट्टा लगाने को छोटी पारी खेलना कहते हैं। मैच की पहली गेंद से लेकर टीम के जीत तक भाव चढ़ते उतरते हैं। एक लाख को एक पैसा, 50 हजार को अठन्नी, 25 हजार को चवन्नी कहा जाता है। एक बार दांव लगने के बाद कम करने के लिए फोन पर ग्राहक एजेंट को कहना होता है कि मैंने चवन्नी खा ली। 
विज्ञापन

एक आईडी पर कई लोगों के दांव  
सचिन ने बताया कि ग्राहकों से रुपया लगवाने के बाद जिस खाता में रुपया इकट्ठा करके दिल्ली के मुख्य सटोरिये तक पहुंचाना होता है। हर क्रिकेट मैच पर लाखों के दाव लग रहे है। पुलिस को मोबाइल की कॉल डिटेल से अहम जानकारी हाथ लगी। सटोरिये एक ग्राहक की आईडी पर दर्जनभर लोगों के दांव लगवा लेते हैं। ऐसी कई आईडी मिली है। जिनके नाम फर्जी माने जा रहे है।  
चौकी इंचार्ज को क्रिकेट मैच पर लगने वाले सट्टे की सूचना के बाद तीन सटोरियों को पकड़ा है। अब फरार सटोरियों को गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

-संजय सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें