फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में चलती बाइक में लगी आग... बाल-बाल बचे दंपती, बरेली में स्कूटर जला

Mon, 21 Apr 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं/बरेली

सार

गर्मी के मौसम में वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बदायूं के कादरचौक में सोमवार को थाने के सामने चलती बाइक में आग लग गई। उधर, बरेली में स्कूल से घर लौट रहे छात्र के स्कूटर से लपटें निकलने लगी। 
विज्ञापन
बदायूं में बाइक, बरेली में स्कूटर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाने के सामने सोमवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलते ही युवक ने बाइक रोक दी। इससे बाइक सवार दंपती बाल-बाल बच गए। थाने के सामने खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उधर, बरेली में भी इसी तरह घटना हुई है। यहां स्कूटर में आग लग गई। 

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर निवासी तार्रूफ सोमवार दोपहर पत्नी के साथ कादरचौक थाने के सामने से गुजर रहे थे। थाने के सामने उनकी बाइक में आग लग गई। आग की लपटें निकलते ही तार्रूफ ने बाइक रोक दी। वह तुरंत बाइक छोड़कर दूर भाग गए। कुछ ही देर में बाइक धू-धूकर जलने लगी। इससे थाना चौराहे पर लोगों में अफरातफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: आग ने मचाई तबाही... 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान के छलके आंसू
विज्ञापन


थाने के पास ही खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तब तक बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों का कहना है कि समय रहते दंपती बाइक से उतर गए थे, वरना उनके साथ घटना हो सकती थी। आग के पीछे बाइक में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

बरेली में स्कूटर में लगी आग 
बरेली के चौपुला पुल पर छात्र के स्कूटर में आग लग गई। मढ़ीनाथ के नेकपुर निवासी हार्दिक पटेल ने बताया कि वह स्कूल से वापस घर जा रहे थे। तभी स्कूटर से कुछ जलने की बदबू आई। कुछ ही देर में धुआं निकलने लगा। हार्दिक ने तुरंत स्कूटर को पुल पर रोक दिया। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटर का पिछला हिस्सा काफी जल गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें