फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों की आवाजाही एक हफ्ते बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों का आवागमन एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति और ट्रेनों के आवागमन में बाधा को देखते हुए लिया गया है। अब क्रॉसिंग से केवल दो पहिया और तीन पहिया वाहन ही निकल पाएंगे। शहाजहांपुर के रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ ओपी शर्मा के अनुसार, जाम के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। इसलिए व्यवस्था में बदलाव किया गया
विज्ञापन

बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। दातागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन नवादा मोड़ से होते हुए शाहजहांपुर जा सकेंगे। ये वाहन शिवपुरी होते हुए टिसुआ आकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलेंगे। बदायूं की तरफ जाने वाले वाहन फरीदपुर होते हुए बुखारा रोड से होकर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें