नवाबगंज। दियोरनिया क्षेत्र के गांव की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। किशोरी की मां ने पीलीभीत के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। वह तीन सप्ताह पहले बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे स्थित बरात घर में रहने वाली नानी के घर गई थी। वहां पीलीभीत के युवक ने उसको प्रेम प्रसंग में फंसाया। उसके फोटो खींचकर एडिट करके सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने दोस्त की मदद से किशोरी को बुलाया। उसको तमंचा दिखाकर होटल ले गया। वहां दुष्कर्म किया। घर में किशोरी सहमी रहने लगी तो पूछताछ की तब उसने आपबीती बताई। परिजनों ने बुधवार शाम थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घटना क्षेत्र पीलीभीत का सामने आया है। आरोपी भी पीलीभीत का रहने वाला है। टीम को जांच का आदेश दिया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।