फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने उकसाया तो सात साल के लड़के ने छुरी से रेत दिया पांच वर्षीय बच्चे का गला

विज्ञापन
घटना की जानकारी देती जख्मी बालक की मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खेलते समय दोनों में हुआ था विवाद, मारपीट हुई तो भड़क गई आरोपी बच्चे की मां
विज्ञापन

खून से लथपथ बच्चे को घरवालों ने कराया अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

नवाबगंज (बरेली)। बच्चों के आपसी झगड़े पर भड़की मां ने उकसाने पर सात साल के बच्चे ने पांच साल के बच्चे को घर में खींचकर उसकी गर्दन छुरी से रेत दी। बुरी तरह लहूलुहान हुए बच्चे को नाजुक हालत में कस्बे के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चे की मां की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है, हालांकि पुलिस अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
दिल दहलाने वाली यह घटना कस्बे के मोहल्ला चौपुला में रविवार सुबह हुई। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक इसी मोहल्ले में रहने वाले शहबाज का पांच वर्षीय बेटा जैनुल घर के बाहर गली में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। खुद शहबाज मजदूरी करने गए हुए थे, उनकी पत्नी फरहीन घर पर थीं। खेल-खेल में ही जैनुल का पड़ोस में रहने वाले सात वर्षीय बच्चे से झगड़ा हो गया जिसके बाद वह घर चला गया। आरोप है कि कुछ ही देर गुस्से में तमतमाता हुए वह फिर लौटा और जैनुल को खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान ही सात वर्षीय बच्चे की मां ने छुरी उठाकर जैनुल को मारने को कहा। इस पर उसने छुरी से जैनुल के गले पर कई वार कर दिए। लहूलुहान होकर जैनुल वहीं गिर पड़ा। घर के दरवाजे पर मौजूद कुछ बच्चों ने पूरा वाकया जैनुल के घर जाकर उसकी मां फरहीन को बताया तो उसने जैनुल को उठाकर कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने आकर तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें