फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सप्ताह के मासूम को छोड़ गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच सप्ताह के मासूम बच्चे को छोड़कर उसकी मां मायके चली गई। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में बेटे को लेकर पिता पहुंचा। यहां फरियाद सुन रहे एसपी क्राइम से पीड़ित ने मदद करने की गुहार लगाई। बताया कि उसकी पत्नी मायकेे वालों के भड़काने पर चली गई। एसपी क्राइम ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। बारादरी क्षेत्र निवासी अर्जुन क्षेत्र में ही एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर हैं। उनकी शादी करीब दो साल पहले मोहल्ले की युवती से हुई थी। अर्जुन ने बताया कि शादी के कुछ वक्त बाद ही पत्नी के मायके वाले पत्नी को भड़काने लगे। इसके चलते पत्नी घर में कलह करती थी। बताया कि महंगे शौक पूरे न होनेे पर पत्नी फंदे से लटककर जान देने की भी धमकी देती थी। बताया कि अभी पांच सप्ताह पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया था। पीड़ित के मुताबिक मायके वाले पत्नी पर उसे छोड़ने का भी दबाव बनाते थे। मायके वाले बुधवार को घर पहुंचे और अपनी बेटी को साथ चलने को कहने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी और उसके मायके वालों ने उन्हें पीटा और घर से जेवर, नकदी समेत काफी सामान लेकर चले गए। शिकायत करने पीड़ित मॉडल टाउन चौकी व थाने पहुंचा, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें