बरेली। महानगर कॉलोनी के एक घर में लगी खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने करीब लाख नकदी उड़ा दी। मकान मालिक संजय दीक्षित के मुताबिक बुधवार सुबह वह पत्नी के साथ कहीं गए थे। रात को घर पहुंचे तो खिड़की का ग्रिल कटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कपड़े व अन्य सामान बिखरे थे। संजय के मुताबिक चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद ले गए है। संजय ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है। संजय की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।