फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सास ने बहू समेत आठ लोगों पर कराई चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एक महिला ने अपनी बहू और सात अन्य लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि बहू ने उसे और उसके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में उसके बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन भी चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी जगरानी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू नेमा देवी अपने पति सुनील कुमार के साथ गलत बर्ताव करती थी। इसी के चलते नेमा देवी ने जगरानी और बेटे को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जगरानी ने अपने मकान के एक कमरे में सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन रखकर ताला लगा दिया था। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ विवाहिता बेटी संतोष के घर रहने लगीं। जगरानी का आरोप है कि 12 सितंबर को जब वह अपने मकान के पास से गुजरीं तो देखा कि मकान खाली पड़ा है। कमरे का ताला टूटा हुआ था और घर से आभूषण व बर्तन गायब थे।
विज्ञापन

पीड़िता जगरानी ने अपनी बहू नेमादेवी, करन, हरिवंदर, विनोद, अनिल, अमित प्रमोद और विशाल रस्तोगी के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद

मकान के बंटवारे का विवाद आया सामने
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें