नगर के समीपवर्ती गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका बेटा लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है। बेटे की पत्नी बदायूं रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत है। वह अक्सर देर रात तक घर आती है, जब भी बेटा उसे अपने साथ तैनाती स्थल पर ले जाता है तो वह दो-चार दिन बाद वहां से लड़ाई-झगड़ा करके वापस आ जाती है।
पिछले महीने बहू के देर रात घर लौटने का कारण पूछा तो वह लड़ाई-झगड़े करने लगी। दहेज के लिए ससुरालियों पर झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी देने लगी। अगले दिन बहू के मायके वाले आ गए और गाली-गलौज करने के बाद सास व ननद की पिटाई कर दी। शोर की आवाज सुनकर मौके पर जमा हुए ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित सास ने बहू के मायका पक्ष के राधेश्याम, ललिता देवी, प्रेमपाल व सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद