बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिला अस्पताल में अनुपम के पति राजीव रस्तोगी ने जानकारी दी कि उनका छोटे बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। आरोप है कि कई बार बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसकी शिकायत किला थाने में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।