फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहू से झगड़े के बाद सास ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 23 Dec 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक महिला ने दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 52 वर्षीय महिला का अपनी बहू से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के गांव घाटमपुर निवासी सेवाराम की पत्नी मुन्नी देवी का शुक्रवार को बेटे अनिल कुमार की पत्नी अनीता से झगड़ा हो गया था।इसके बाद सेवाराम खेत पर चले गए और अनिल पंचायत घर पर गया हुआ था। पीछे से मुन्नी देवी कमरे में छत के कुंदे से अपना दुपट्टा बांधकर गले में फंदा कसकर लटक गई। बहू अनीता सास से झगड़ने के बाद गांव में एक रिश्तेदार के घर चली गई थी।
विज्ञापन

सेवाराम जब खेत से लौटे तो पत्नी को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। भोजीपुरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अजीत सिंह ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई ने बताया कि शव चारपाई पर मिला है। परिजनों ने बहू से झगड़ने के बाद फांसी की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें