फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। शेरगढ़ चौराहे के निकट स्थित एक अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता को किच्छा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया । यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके पक्ष की ओर से पति व उसके परिजनों पर डाॅक्टर से मिलीभगत कर मरवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जाजूनागर निवासी विशाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन रेनू की शादी पांच साल पहले रामपुर के विलासपुर के गांव पनबड़िया निवासी अजय के साथ हुई थी। दहेज में तीन लाख रुपये और लाने की मांग करते हुए रेनू को प्रताड़ित किया जाता था। प्रसव पीड़ा होने पर पति अजय ने रेनू को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि लड़की पैदा होने की खबर सुनकर पति व अन्य परिजन आग बबूला होकर अपशब्द बोलने लगे। शुक्रवार शाम बेटी को जन्म देने के कुछ समय बाद रेनू की तबीयत बिगड़ गई तो उसे किच्छा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आरोप है कि आरोपियों द्वारा मायके पक्ष को सूचना शनिवार को मिली तो मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। महिला के शव और नवजात को घर लाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें