फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां और नानी ने नहीं दिलाया फोन, किशोर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के तारपुर गांव में नानी के घर रह रहे शहर के मोहल्ला सतीपुर निवासी 17 वर्षीय विवेक मौर्य ने फंदा लगाकर जान दे दी। गरीब परिवार का किशोर अपनी मां और नानी से मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था। उनके मना करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

थाना बारादरी के सतीपुर निवासी शारदा ने बताया कि उनके तीन बेटों में विवेक मौर्य सबसे बड़ा था। वह कुछ महीने से अपनी नानी धनवती के घर भमोरा थाना क्षेत्र के तारपुर गांव में रह रहा था। वहीं पर वह खेतों में काम करता था। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
शारदा ने बताया कि कुछ दिन से विवेक मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। उसने नानी धनवती से रुपये मांगे लेकिन उन्होंने मजबूरी जता दी। फिर विवेक ने किसी अन्य के नंबर से उन्हें कॉल की। शारदा ने आर्थिक तंगी की बात कहकर बेटे से कुछ दिन रुकने को कहा और आश्वासन दिया कि जल्द ही मोबाइल फोन दिला देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अफसोस जताया कि बेटे ने शायद इसी वजह से आत्महत्या कर ली। उन्हें अहसास होता तो किसी भी तरह उसके लिए मोबाइल फोन खरीद लेती। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें