फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपने नुकसान की भरपाई बवालियों से करेगा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल में घटनास्थल से सटी बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की जमीन को भी क्षति पहुंची है। अधिकारियों के मुताबिक बवाल के दौरान बीडीए के प्लॉट की भी चहारदीवारी तोड़ दी गई। इसके अलावा भी प्राधिकरण को काफी नुकसान हुआ है। प्राधिकरण बवालियों से इसकी भरपाई करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए सोमवार को बीडीए की टीम ने लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर जरूरी नाप-जोख की है। यह भी आकलन किया जा रहा है कि बवालियों ने प्राधिकरण को कितना नुकसान पहुंचाया है? बीडीए अब दोनों पक्षों के सरगना से इसकी वसूली करने की तैयारी कर रहा है।

जिस प्लॉट को लेकर बवाल हुआ, बताया जा रहा है कि उसमें कुछ हिस्सा बीडीए का है। ऐसे में अब प्रशासन के आदेश पर अधिकारियों ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है। बीडीए ने अपनी पूरी जमीन की पैमाइश कराई है। संवाद
विज्ञापन


अभियंताओं और लेखपाल की टीमों ने मौका मुआयना किया है। बवाल के दौरान चहारदीवारी को भी नुकसान पहुंचा है, जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। बवाल में बीडीए का जितना भी नुकसान हुआ होगा, उसकी भरपाई बवालियों से की जाएगी। - योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें