फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां और बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 11 Mar 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फरीदपुर कस्बे की महिला और उसकी विवाहित बेटी ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर कस्बे की सरला (45) और उनकी विवाहित बेटी रजनी (20) ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात घर में सल्फास की गोलियां खाने के बाद हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से मां-बेटी को सीएचसी फरीदपुर पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सरला ने बताया कि उन्होंने बेटी रजनी की शादी तीन महीने पहले संभल में गुन्नौर क्षेत्र के महाबली गांव में की थी। दामाद की हरकतों से बेटी रजनी काफी परेशान है। होली से पहले उनका बेटा अवधेश रजनी को मायके बुला लाया। होली पर दामाद उनके घर आया और उसने बेटी का उत्पीड़न शुरू किया। तब बेटी ने जान देने का फैसला कर लिया। उन्हें भी जान देने के लिए तैयार कर लिया।

विज्ञापन

पहले ट्रेन से कटने का इरादा था

सरला के मुताबिक पहले रजनी ने ट्रेन से कटकर जान देने को कहा, पर उन्होंने इन्कार कर दिया। बाद में वह उनसे सौ रुपये लेकर गई और सल्फास की गोलियां खरीद लाई। एक गोली रजनी ने खा ली। जब बेटी की हालत बिगड़ी तो दो गोली उन्होंने खा लीं। 

इसके बाद उन्हें होश नहीं कि कब और किसने उन्हें भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों ने मां-बेटी को समझाया कि जान देना किसी समस्या का हल नहीं है। तब दोनों को गलती का अहसास हुआ। रजनी ने कहा कि वह भविष्य में ऐसा कदम कभी नहीं उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें