पहले पर्चे बने फिर बनाई गई आभा आईडी
सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह के निरीक्षण के बाद बुधवार को जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। पर्चा काउंटर पर मरीजों के पर्चे बनवाने के लिए सभी काउंटर खुले। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा आईडी) पर पंजीकरण के लिए अलग से स्टाफ तैनात रहा। पूर्व में आभा आईडी से पंजीकृत रहे लोगों ने ऑनलाइन पर्चे भी बनाए। जो लोग स्वयं आईडी बनवाने पहुंच रहे थे, उन्हीं को प्रक्रिया की जानकारी देते हुए टीम नजर आई।
स्टाफ की लगाई ड्यूटी
शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अब डेंगू के मरीज बढ़ने की आशंका के चलते तीन सौ बेड अस्पताल में भी 20 बेड का वार्ड बनाया गया है। इसके लिए स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। सीएमएस एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश के मुताबिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जांच की सुविधाएं हैं। स्टाफ का डयूटी चार्ट बन चुका है। अगर कोई मरीज भर्ती होगा तो रात्रिकालीन स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।