फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहरे के साथ होगी सुबह, कल भिगो सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 जनवरी को बादल मंडराने का अनुमान
विज्ञापन


बरेली। बारिश के बाद हवा में घुली ठंड की वजह से रविवार की धूप बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्र्री कम 20 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञ ने सोमवार सुबह कोहरा छाने, दोपहर में मौसम साफ रहने और मंगलवार से अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पूर्व में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ थमने से मौसम साफ हुआ। हालांकि, बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा से दिन और रात के तापमान में प्रभावी गिरावट हुई। 26 जनवरी की सुबह शहर और देहात के क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है जो दिन चढ़ने के साथ ही छंट जाएगा। फिर तेजी से आगे बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 जनवरी को मेघगर्जन और तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। इससे न्यूनतम तापमान लुढ़केगा पर 29 जनवरी से फिर इसमें बढ़ोतरी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
20.0
7.3
सुबह कोहरा छाएगा। धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सुबह 7:03
शाम 5:47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें