फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थी 15 जिलों में देंगे बीएड की परीक्षा, बनाए जाएंगे 1220 केंद्र

Tue, 19 Mar 2019 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बीएड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थी 15 जिलों में बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत 1220 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। मगर प्रवेश परीक्षा की तिथि (11 अप्रैल) में संशोधन अभी बाकी है, जो चुनाव आयोग की सहमति से की जाएगी।

विज्ञापन


इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय को बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए 6.28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें छह लाख दो हजार 883 छात्रों ने फीस भी जमा कर दी है। फीस जमा करने वाले यही अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 15 जिलों में आयोजित कराई जाएगी। इसमें बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, फैजाबाद एवं बनारस शामिल हैं। सभी जिलों में परीक्षा के लिए 1220 केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तारीख बदलने के लिए शासन में बात चल रही है, चुनाव की सहमति से इसे तय किया जाएगा।

बैंक के गेट वे में उलझे अभ्यर्थी
परीक्षा फॉर्म में संशोधन की रविवार को अंतिम तारीख थी लेकिन देर रात तक अभ्यर्थी बैंक के गेट वे में ही उलझे रहे। बताया जाता है कि ऑनलाइन फीस जमा करने के दौरान बैंक का गेट वे फंस रहा था और रिफ्रेश करने पर कनेक्शन टूटने से फीस जमा होने में दिक्कत के चलते अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें