फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने कराई कुर्बानी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बकरे कम बिके, अधिकांश लोगों ने पड्डों में लिया हिस्सा

बरेली। ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें साढ़े चार लाख से अधिक लोगों ने कुर्बानी कराई। इस बार बकरों से ज्यादा पड्डों पर लोगों ने कुर्बानी का हिस्सा लिया। लॉकडाउन से कारोबारी स्थिति में आई गिरावट के कारण इस बार लोगों ने बकरे कम खरीदे।

शहर में लगभग 30 हजार बकरों की कुर्बानी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 1.30 लाख बकरों की कुर्बानी हुई। खरीदे गए बकरों की कीमत 12 से 60 हजार रुपये तक रही है। इस बार कहीं भी ऊंट की कुर्बानी नहीं हुई। - हनीफ खान

शहर की बात करें तो इस बार 35 हजार पड्डे बिके हैं। इनकी कुर्बानी में लगभग 2.45 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि ग्रामीण अंचलों में 1.60 हजार लोगों ने पड्डों में हिस्सा लिया। एक एक पड्डे की कीमत 21 हजार से एक लाख रुपये तक रही। - फहीम कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें