फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला, कुतुबखाना, बालजती में कटौती से जूझे 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता उपभोक्ता

Thu, 23 May 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के लोगों को मंगलवार रात और बुधवार दिन में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात राधा माधव इलाके में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इस कारण हरुनगला, पवन विहार, सुपर सिटी, टीपी नगर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। एक घंटे के बाद आपूर्ति चालू की जा सकी, लेकिन इसके कुछ देर के बाद फिर से मरम्मत कार्य के लिए पवन विहार, बाइपास, गोल्डन ग्रीन पार्क, रामगंगा नगर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बुधवार को पूरा दिन समस्या बनी रही। यहां बड़ा बाजार, कूचा सीताराम, सौदागरान, आला हजरत इलाकों में उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे कटौती का सामना करना पड़ा। शाम को भी यहां ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। हरुनगला के जाेगी नवादा इलाके में बुधवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद रात नौ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी। पुराना शहर के बालजती और सैलानी, सूफी टोला, कंघी टोला, रबड़ी टोला में भी लोकल फॉल्टों के कारण उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा।
बुधवार देर शाम ईसाइयों की पुलिया के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने और बंच केबल जलने के कारण बड़े इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। यहां देर रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। लोकल फॉल्टों की वजह से नवादा शेखान, सतीपुर, मीरा की पैठ, जनकपुर, इलाकों में उपभोक्ता को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने परेशान किया। धर्मकांटा, चक चुंकी, रोहली टोला, पनबड़िया इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। बुधवार दोपहर सिविल लाइंस के बटलर प्लाजा क्षेत्र में भी दो घंटे की बिजली कटौती की गई। सीतापुर नेत्र अस्पताल, पटेल चौक इलाकों में भी दो से तीन घंटे कटौती की गई।
विज्ञापन



सिविल लाइंस इलाके में आज चार घंटे होगी कटौती

बरेली। शहर के सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी सिविल लाइन द्वितीय उपकेंद्र पर पैनल बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण उपकेंद्र के सिटी स्टेशन और कमल टाकीज फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण सिविल लाइन, पटेल चौक, चौपुला चौराहा, सिटी स्टेशन ,मलूकपुर ,कुंवरपुर इत्यादि क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगाी। इसके अलावा 33 /11 केवी उपकेंद्र सनसिटी पर पीरबहोडा के वाइफरकेशन और वीसीबी लगाने काम किया जाएगा। यहां भी सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती की जाएगी।


-

पवन विहार फीडर को भार दो हिस्सों में बांटने का काम पूरा

बरेली। हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार फीडर के उपभोक्ताओं को अब ट्रिपिंग, कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस फीडर पर लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या थी। एक ही फीडर पर 4500 से ज्यादा उपभोक्ता थे। बिजली निगम ने फीडर के भार को बांटने का काम पूरा कर लिया है। इस दौरान बुधवार को लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि फीडर के भार को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो गई है। पवन विहार के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार से राहत मिलेगी। अनावश्यक रूप से कटौती नहीं होगी। लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और ओवर लोडिंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें