फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाही-फतेहगंज पश्चिमी रोड पर 100 से ज्यादा गड्ढे, हिचकोले खा रहे राहगीर

विज्ञापन
शाही फतेहगंज रोड़ पर गड्ढे फोटो संवाद
विज्ञापन
शाही। छह वर्ष पूर्व निर्मित 10 किमी. लंबा शाही-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग जर्जर हो गया है। मरम्मत कार्य के अभाव के चलते इस मार्ग पर 100 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। रात के अंधेरे एवं कोहरे में वाहनों के दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह हालत तब है, जब रोजाना चार से पांच हजार लोग वाहन से गुजरते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर हल्द्वानी नैनीताल और शीशगढ़ की दिशा की ओर वाले वाहन आते-जाते रहते हैं। इस मार्ग पर करीब आधा-आधा फुट के कई गड्ढे सड़क के रखरखाव के अभाव में हो गए हैं। कस्बा के मुख्य बस स्टैंड तिराहे से लेकर फतेहगंज पश्चिमी भिटौरा फाटक तक भी यही हाल है। चार पहिया, दो पहिया वाहन रात के अंधेरे एवं कोहरे में गड्ढों में फंसकर असंतुलित हो जाते हैं, जबकि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना रहता है। बावजूद इसके सड़क के गड्ढे आवागमन करने वाले यात्रियों को मुंह चिढ़ाते रहते है। इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने शिकायतें कीं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका।
2015 से पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निधि के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी को भिटौरा-शाही-बहेड़ी मार्ग को करीब 82 करोड़ रुपये से बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसकी चौड़ाई सात मीटर और लंबाई 42 किलोमीटर थी। 2017 में योगी सरकार के आने के बाद सड़क निर्माण में तेजी आई। उसके बाद इस मार्ग को पूरा होने में 2020 तक का समय लग गया। अब लोगों का कहना है इस मार्ग से गुजरना खतरों से कम नहीं है। आसपास में बने गड्ढे कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शीत ऋतु के बाद सड़क को ठीक कराएंगे : जेई
पीडब्ल्यूडी की जेई पूजा वर्मा का कहना है कि इस सड़क का समय पूरा हो चुका है। शीत ऋतु के बाद गड्ढे समतल कर दिए जाएंगे। सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें