फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न की ज्यादा शिकायतें आईं

विज्ञापन
जनसमस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्या। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडेय ने मीरगंज तहसील सभागार में जनता दरबार लगाकर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न की सबसे अधिक शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे महिला आयोग सदस्या का एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया। जनता दरबार में 28 से अधिक महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद और छेड़खानी जैसे मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

एक महिला ने अपने ससुर रूपचंद और पति हीरालाल पर मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और ससुराल वाले उसे गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़खानी और जानलेवा हमले का आरोप लगाया। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें