फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बीएससी जीवविज्ञान में अधिक आवेदन

Sat, 01 Jun 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 35,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिले में सबसे अधिक आवेदन बरेली कॉलेज में हुए हैं। इसमें बीएससी जीवविज्ञान में अभ्यर्थी खासी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडे ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 मई से पंजीकरण शुरू किए थे। अब तक 35,000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इससे इतर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सबसे अधिक सीटों वाले बरेली कॉलेज की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार बीए की 1840 के सापेक्ष 1329, बीएससी (प्राणी समूह) में 720 के सापेक्ष 767, बीएससी (गणित समूह) में 880 के सापेक्ष 268 सीटें लॉक हुई हैं। इसमें सबसे अधिक रुचि विद्यार्थी बीएससी जीवविज्ञान में ले रहे हैं। वहीं, भूड़ कन्या महाविद्यालय में बीए की 630 सीटों पर एक जून से आवेदन शुरू होगा। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 1,040, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में 940 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यहां भी छात्राएं प्रवेश लेने में रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें