रिठौरा। नवाबगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ा में शासन द्वारा निर्धारित मासिक परीक्षा नहीं कराने का मामला सामने आया है। बेहतर शिक्षा के दावों के बीच विद्यालय के कक्षा आठ के 23 विद्यार्थियों की बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में विज्ञान एवं द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा नहीं करवाई गई। विद्यार्थियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, एडी बेसिक अजीत कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद