फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानसून फिर होगा सक्रिय, पांच दिन बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे लोगों को अब झमाझम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पांच दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। बृहस्पतिवार देर रात में अनुकूल माहौल बनने पर शहर और देहात के कुछ इलाकों में रिमझिम हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक चक्रवाती परिसंचरण के साथ मानसूनी द्रोणी के सामान्य स्थिति से उत्तर में तराई की ओर से गुजरने से बादलों की आवाजाही बढ़ी है। बुधवार रात गरज-चमक के साथ करीब पांच मिमी बारिश हुई। सुबह उच्च वायुदाब होेने से बादल मंडराए पर बारिश नहीं हो सकी। शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी लोग उमस से बेहाल हुए। अधिकतम तापमान सामान्य से 35.7 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 80 फीसदी और हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।
अतुल ने बताया कि अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उत्तरी-पश्चिमी दिशा में मानसूनी सक्रियता बढ़ रही है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में शुक्रवार से बारिश में तेजी और तप रहे पारा में प्रभावी गिरावट हो सकती है। पांच दिन अनुकूल माहौल की संभावना है।
विज्ञापन


किसानी से लेकर दुकानदारी तक में परेशानी
मीरगंज। बेतहाशा उमस और तेज धूप से खेतों में काम करने वाले किसान और दिहाड़ी मजदूर खासे परेशान रहे। किसानों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ही कुछ देर तक काम होता है, दिन में खेती मुश्किल रही। वहीं, बाजारों भी दोपहर के समय सन्नाटे में रहे। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों ने धूप से बचने, खूब पानी पीने, सूती कपड़े पहनने, जरूरत पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम इनपुट
35.7
26.4
गरज के साथ बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं। धूप निकलेगी।
सुबह 5:26
शाम 7:11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें