फरीदपुर। 15 से 17 अक्तूबर तक शाहजहांपुर में आयोजित मंडलीय रैली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फरीदपुर के स्थानीय श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा कुमारी सोम श्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रा ने पांच हजार मीटर की सीनियर बालिका वर्ग में भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जनपद व तहसील और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों एवं नगर के संभ्रांत लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ दीपा काला ने बधाई दी है। छात्रा को निशुल्क शिक्षा पाठ्य पुस्तक एवं निशुल्क ड्रेस प्रदान किए जाने की भी घोषणा की गई है। संवाद