मेले का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि। संवाद
शाही। कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर में आठ दिवसीय रामलीला मेला का उद्घाटन विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। बुधवार रात रामलीला परिसर में पहुंचे विधायक व जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने कहा कि भगवान राम के आदर्श पूरे संसार के लिए अनुकरणीय हैं। इन आदर्शों पर चलकर विश्व बंधुत्व की भावनाओं को मजबूत किया जा सकता है। बुराई पर अच्छाई की जीत कैसे मिल सकती है। इसका महत्व रामलीला के माध्यम से ही पता चलता है। उद्घाटन के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष सुशील शर्मा, मुकेश रस्तोगी, धर्मेंद्र सिंह, भुवनेश रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, ठाकुर धर्मवीर सिंह, जितेंद्र रस्तोगी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद