फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलखनाथ मंदिर से लौट रही छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, खींचकर ले जाने की कोशिश

Thu, 06 Jul 2023 02:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

छात्रा के साथ मंदिर के बाहर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। वह किशोरी को खींच कर ले जाने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मां के साथ अलखनाथ मंदिर से लौट रही छात्रा के साथ मंदिर के बाहर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। वह किशोरी को खींच कर ले जाने लगा। किशोरी की मां ने शोर मचाया तो मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसे पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण कुछ समय के लिए इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम कक्षा आठ की छात्रा अपनी मां के साथ अलखनाथ मंदिर गई थी। दर्शन और आरती के बाद वह लोग मंदिर के बाहर आए। मंदिर के बाहर पहले से मलूकपुर का निवासी रेहान मौजूद था। रेहान ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसको अपने साथ खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा। 

जान से मारने की धमकी दी 

विरोध करने पर रेहान जान से मारने की धमकी देने लगा। भीड़ जमा होने पर रेहान ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ दिया और उसकी पिटाई लगा दी। आरोपी दूसरे समुदाय का होने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात: गला काटकर चौथी बीवी की निर्मम हत्या, शौहर और ससुरालवाले फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सेकेंड राजकुमार किला पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रेहान की चौपुला पर दुकान है। करीब एक महीने पहले भी वह छेड़खानी कर चुका है। मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। सीओ राजकुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें