फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को राखी बांधने जा रही बहनों से सरेराह छेड़खानी

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संजयनगर में शोहदों ने बीच रास्ते में रोका, भीड़ जुटी तो धमकी देकर भागे

बरेली। एडीजी के सख्त निर्देश के बाद भी रक्षाबंधन पर पुलिस शोहदों की हरकतों पर अंकुश नहीं लगा सकी। संजयनगर में भाई को राखी बांधने स्कूटी पर निकलीं दो बहनों को शोहदों ने रास्ते रोककर छेड़खानी की। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठी हुई तो उन्हें धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

बारादरी इलाके की दो बहनें सोमवार सुबह स्टेडियम रोड पर एक कॉलोनी में भाई को राखी बांधने जा रही थीं। उन्होंने बताया कि संजयनगर में अचानक उनकी स्कूटी के आगे एक बाइक आकर रुकी। वह स्कूटी समेत गिरते-गिरते बचीं। बाइक पर बैठे दो युवकों ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। युवतियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर दोनों को घेरना चाहा लेकिन वे दोनों बहनों को धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें