देवरनियां। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के मोबाइल फोन पर दूसरे समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक मेसेज भेजे। रास्ता रोककर छेड़खानी की। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विवाहिता ने बताया कि थाना शेरगढ़ के गांव सिमरावा का अरबाज कई दिनों से मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेज रहा है। 31 अगस्त को मायके जाने के दौरान सेमीखेड़ा चीनी मिल के पास आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर पुलिस ने अरबाज को पकड़ लिया था।
आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस उसे तीन दिनों से थाने में बैठाए हुए थी। अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विपिन गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट कर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने नामजद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपी को तीन दिन तक थाने में बैठाए रखने का आरोप गलत है।