फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी कंपनी से हवाला कारोबार चलाने वाला मोईन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी कंपनी के माध्यम से हवाला कारोबार चलाने वाले वांछित आरोपी मोईन अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोईन अली से तीन लाख रुपये और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार को हजियापुर मोड़ स्थित कोल डिपो से मोईन की गिरफ्तारी की गई। हजियापुर निवासी मोईन पर फर्जी कंपनी खोलकर संदिग्ध गतिविधियों में धन लगाने का आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम मोईन की तलाश कर रही थी। पूछताछ में मोईन ने बताया कि चचेरे भाई जमीर अहमद के माध्यम से उसकी मुलाकात दुबई में रह रहे अली जीशान से हुई। अली जीशान ने जमीर को फर्जी कंपनी खुलवाने और बैंक खाता खोलने के लिए कहा था। इस खाते में मोटी रकम भेजी जाती थी, जिसे टोकन नंबर वाले व्यक्तियों को हवाला के जरिए पहुंचाया जाता था।
मोईन ने अपने नाम से केजीएन एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी खोली थी। कंपनी का कार्यालय पीलीभीत बाइपास पर भवन संख्या 48 में था। इसका उद्देश्य कारोबार करना नहीं बल्कि अली जीशान के इशारे पर अवैध गतिविधियों के लिए हवाला के रुपयों का आदान प्रदान करना था। मोईन को पता चला था कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है, तो वह बरेली छोड़कर जा रहा था। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी तो उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



ये हुई बरामदगी

पुलिस ने मोईन के पास से तीन लाख रुपये बरामद किए। एक मोबाइल फोन और केजीएन एंटरप्राइजेज का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी मिला। मंडी समिति का लाइसेंस और जीएसटी विवरणी भी बरामद हुए। इस मामले में जगदीश चोटिया, जमीर अहमद, लालचंद और धम्माराम भी अभियुक्त हैं। लालचंद, धम्माराम और अली जीशान की तलाश हो रही है।



जुआ अधिनियम का भी है आरोपी
यह मामला सात जून को बारादरी थाने में दर्ज किया गया था। तब मोईन का चचेरा भाई जमीर अहमद, साथी जगदीश चोटिया को गिरफ्तार किया गया। कुल 35 लाख रुपये की बरामदगी की गई। मोईन के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ। मोईन के खिलाफ वर्ष 2023 में जुआ अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज हुआ था। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें