फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर्षण योग में मोहिनी एकादशी आज, पूर्ण होंगे मनोरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिन की जाती है भगवान हरि विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा
विज्ञापन

बरेली। वैशाख माह में मनाई जाने वाली मोहिनी एकादशी इस बार हर्षण योग में मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार इस एकादशी का विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र का जाप करने से लाभ होता है।
पंडित विनीत शास्त्री ने बताया कि एकादशी तिथि का प्रारंभ बुधवार सुबह 10:21 बजे पर हो जाएगा। समापन आठ मई को दिन में 12:30 बजे पर होगा। उदया तिथि की प्रधानता के चलते मोहिनी एकादशी का व्रत आठ मई को रखा जाएगा। यह दिन भगवान श्री हरि विष्णु के मोहिनी रूप को समर्पित है, इस दिन भगवान के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

बोले-भगवान विष्णु ने असुरों को मोह में डालकर देवताओं को अमृत प्रदान किया था। यह रूप सत्य की रक्षा और अधर्म के विनाश का प्रतीक है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के बाद तुलसी की पूजा आरंभ करें।
विज्ञापन

तुलसी के पास दीपक जलाएं और लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें