फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के लिए जमीन देखी

Mon, 08 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को बरेली में प्रस्तावित किसान महारैली के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी नेताओं ने रैली के लिए फतेहगंज पश्चिमी में रबर फैक्ट्री का मैदान और नैनीताल रोड पर टोल प्लाजा के पास जमीन देखी। इसे फाइनल करने के लिए मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, अरुण सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल यहां आ रहे हैं। वह दोनों स्थल देखेंगे और रैली के लिए जगह फाइनल करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने कुछ पार्टी नेताओं के साथ जाकर दोनों स्थल देखे। पार्टी नेताओं का कहना है कि रैली में रुहेलखंड के सभी जिलों से भीड़ बुलाने का इरादा है इसलिए बड़े मैदान का इंतजाम किया जा रहा है। शहर में ऐसा कोई मैदान नहीं है इसलिए रैली ग्रामीण क्षेत्र में करने का इरादा बनाया गया है। वहीं, रविवार को दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बरेली में मोदी की किसान महारैली के प्रस्तावित कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। इसमें प्रदेश के कई पार्टी नेता मौजूद रहे। हालांकि इस बैठक में संतोष गंगवार शामिल नहीं हुए। वहीं, संजयनगर पार्टी कार्यालय पर हुई भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय इकाई की बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने किसान महारैली की तैयारी में जुटने को कहा। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह नादर, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें